कोण्डागांव

बीजापुर उपतहसील बनने से लोगों में खुशी की लहर-राठौड़
28-Mar-2021 3:37 PM
बीजापुर उपतहसील बनने से लोगों में खुशी की लहर-राठौड़

कोण्डागांव, 28 मार्च।  विधायक प्रतिनिधि प्रतिनिधि गजेंद्र राठौर ने जारी विज्ञप्ति में कहा कि प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी व विधायक  मोहन मरकाम  के अथक प्रयासों से बीजापुर को उप तहसील बनाने के लिए योगदान रहा। 
ज्ञात हो कि कोण्डागंाव जिले के माकड़ी ब्लॉक के बीजापुर को उपतहसील बनाने की घोषणा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने कोण्डागंाव जिले के प्रवास के दौरान विधायक मोहन मरकाम के प्रयासों से कोंगेरा सभा के दौरान की थी। जिसका शुभारम्भ 27 मार्च को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और कोण्डागंाव विधायक मोहन मरकाम के द्वारा किया  गया। गौरतलब है कि कोरोना विश्व महामारी के होते हुए भी कांग्रेस सरकार विकास कार्य में कोई भी कमी आने नहीं दे रही है। अपने क्षेत्र में विधायक द्वारा लोक कल्याणकारी योजनाएं और निर्माण कार्य करा रहे है। 

विधायक द्वारा शिक्षा स्वास्थ्य पेयजल गांव गांव में पानी टैंकर दिया जा रहा है। जिसमें ग्रामीण बहुत खुश नजर आ रहे हैं। बीजापुर को उप तहसील बनाने पर क्षेत्रवासियों को प्रशासनिक कार्यों में राहत मिलेगी। क्षेत्रवासियों को अब तक माकड़ी जाना पड़ता था। अब बीजापुर में ही प्रशासनिक कार्य हो जाने से उनके समय के साथ साथ धन की भी बचत होगी। क्षेत्रवासियों ने इस अहम मांग के पूर्ण होने पे विधायक मोहन मरकाम व छत्तीसगढ कांग्रेस सरकार का आभार व्यक्त किया है।
 


अन्य पोस्ट