कोण्डागांव
कलेक्टर को समूह की महिलाओं ने भेंट की हर्बल गुलाल
28-Mar-2021 2:16 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
कोण्डागांव, 28 मार्च। नारायणपुर राधाकृष्ण महिला समूह ने कृषि विज्ञान केंद्र के मार्गदर्शन में प्राकृतिक रंगों से बनाए गए हर्बल गुलाल को 27 मार्च को कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू को भेंट की। कलेक्टर श्री साहू ने महिला समूह को इस कार्य के लिए प्रोत्साहित किया और शासन की गाईडलाइन का पालन करते हुए कलेक्टर परिसर के पास हर्बल गुलाल के विक्रय के लिए स्टाल लगाने की बात कही। कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. दिब्येंदु दास ने बताया कि महिला समूह को प्राकृतिक रंगों से हर्बल गुलाल बनाने का प्रशिक्षण दिया गया है साथ ही मार्केटींग का भी कार्य किया जा रहा है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के विक्रय केन्द्र में भी हर्बल गुलाल की बिक्री होगी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे