कोण्डागांव

धंसराज बने सर्व समाज जिलाध्यक्ष, साप्ताहिक बाजार में बांटेंगे मास्क
25-Mar-2021 8:53 PM
  धंसराज बने सर्व समाज जिलाध्यक्ष, साप्ताहिक बाजार में बांटेंगे मास्क

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोण्डागांव, 25 मार्च। जिले के सर्व समाज के पदाधिकारियों का बैठक कोण्डागांव के वन विभाग ऑक्शन हाल में 24 मार्च को आयोजित किया गया। इस बैठक में धंसराज टंडन को सर्व समाज जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके अलावा 14 अप्रैल डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती सर्व समाज के माध्यम से संयुक्त रूप से मनाए जाने, आवंटित भवन का जीर्णोद्धार के साथ कार्यालय संचालित करने, कोरोना रोकथाम के लिए साप्ताहिक बाजार में 28 मार्च को मास्क वितरण और जागरूकता अभियान चलाए जाने के बारे में चर्चा की गयी।

कोण्डागांव के वन विभाग ऑक्शन हाल में आयोजित बैठक के सर्व समाज के पदाधिकारियों का चयन किया गया। यहां जिला संरक्षक सीआर कोर्राम, डीएस साहु, एमडी बघेल, जिलाअध्यक्ष धंसराज टंडन, जिला उपाध्यक्ष मणिशंकर देवांगन, बगाराम सोढ़ी, विक्टर डेनियल, हरमोहन सिंह कोहली, किशोर सोनी, जिला सचिव शीतल राम कोर्राम, जिला सह सचिव श्रीनिवास नायडू, रमाकांत महाजन, जिला कोषाध्यक्ष आईसी निषाद, जिला प्रवक्ता नीलकंठ शार्दूल, आरके जैन, मीडिया प्रभारी पीडी विश्वकर्मा, विश्वजीत चक्रवर्ती, संगठन मंत्री सीएल मेश्राम, बसंत साहु, बालसिंह बघेल, मुख्य सलाहकार सुरेन्द्र मिश्रा, जमील खान, रामेश्वर बघेल, लखमु राम टंडन कार्यकारिणी सदस्य सभी समाज के पदेन अध्यक्ष व समाज के पदाधिकारियों को नियुक्त किया गया है।


अन्य पोस्ट