कोण्डागांव

कांग्रेस पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के गठन के लिए पर्यवेक्षक बन कोण्डागांव पहुंचे जितेंद्र
21-Mar-2021 9:33 PM
कांग्रेस पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के गठन के लिए पर्यवेक्षक बन कोण्डागांव पहुंचे जितेंद्र

'छत्तीसगढ़' संवाददाता
कोण्डागांव, 21 मार्च।
अखिल भारतीय कांग्रेस पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के निर्देशानुसार प्रदेश प्रभारी सुर्खिद अहमद, सह प्रभारी दिनेश कुमार व प्रदेश अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ कृष्ण कुमार यादव के आदेशानुसार कांग्रेस पिछड़ा की राय व मंशा जानने 21 मार्च को छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री जितेंद्र यादव पर्यवेक्षक के रूप में कोण्डागांव पहुंचे। 

कोण्डागांव आगमन पर जिला कांग्रेस के पदाधिकारी पिछड़ा वर्ग कांग्रेस, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। जितेंद्र यादव ने सभी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं से मुलाकात किया। स्थानीय रेस्ट हाउस में आयोजित कांग्रेस की मीटिंग लेने पहुंचे। जितेंद्र यादव के आतिथ्य में पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के जिलाध्यक्ष के लिए सभी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं की रायशुमारी की गई।

पर्यवेक्षक जितेंद्र यादव ने कहा कि कांग्रेस कमेटी के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ पर जिला अध्यक्ष के रूप में सक्रिय पार्टी के प्रति समर्पित और निष्ठावान व्यक्ति को ही अवसर प्रदान किया जाएगा तथा सभी कार्यकर्ताओं के बीच से जो नाम तय होगा उसी नाम पर पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा अंतिम मुहर लगाई जाएगी। यादव ने आगे कहा, कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है कार्यकर्ताओं को महत्व दिया जाएगा, किसी की अनुशंसा से किसी को पद नहीं मिलेगी। बल्कि कार्यकर्ताओं को चुनना होगा कार्यकर्ता जिसे चुनेंगे संगठन की जिम्मेदारी उसी के हाथों सौंपी जाएगी। कार्यकर्ताओं को जागरूक होकर पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया। 

मौजूद कांग्रेसजनों ने आलाकमान द्वारा पिछड़े वर्ग से भूपेश बघेल को मुख्यमंत्री बनाने बनाए जाने पर स्वागत करते हुए कांग्रेस के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। 

इस कार्यक्रम में पर्यवेक्षक के रूप में पहुंचे जितेंद्र यादव के साथ कोण्डागांव जिला कांग्रेस अध्यक्ष झुमुकलाल दिवान, प्रदेश कांग्रेस सचिव मनीष श्रीवास्तव, गीतेश गांधी, सुखबति मरकाम, भारत देवांगन, जेपी यादव, रितेश पटेल, तबस्सुम बानो, शिल्पा देवांगन, हेमा देवांगन, मनोज सेठिया, नंदू पटेल, सुब्रत राय, सकुर खान, आशिक खान, पारस गोस्वामी, वीनू कश्यप, महादेव पटेल, सुरेंद्र पटेल, आसू पांडे, धर्मेंद्र देवांगन सहित भारी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।


अन्य पोस्ट