कोण्डागांव
देशबति को नारी शक्ति सम्मान
14-Mar-2021 8:32 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
कोण्डागांव, 14 मार्च। कोसरिया मरार पटेल समाज बस्तर संभाग महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष तथा कोण्डागांव जिले की कर्मचारी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष देशवती पटेल को महिला सशक्तिकरण, बालिका शिक्षा प्रोत्साहन, साहित्यिक सांस्कृतिक व सामाजिक उत्थान के क्षेत्रों में विशेष योगदान के लिए लोक संस्कृति विभाग छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित बहिनी अऊ माई लोगिन के सम्मान समारोह रायपुर में नारी शक्ति सम्मान से सम्मानित किया गया। शासन द्वारा सम्मानित किए जाने पर सभी सामाजिक जनों ने बधाई दी। ज्ञात हो कि देशबति पटेल शिक्षिका हैं और इनकी सोच सदैव सृजनात्मक रही हैं। वे कविता लेखन भी करती हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे