कोण्डागांव
लुभा में चलित थाना
14-Mar-2021 8:32 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
कोंडागांव, 14 मार्च। थाना माकड़ी क्षेत्र के ग्राम लभा में 13 मार्च को चलित थाना लगाकर ग्रामीणों से रूबरू होकर कई जानकारी दी गई तथा जागरूक किया गया। विभिन्न अपराध महिलाओं पर होने वाले अपराध जैसे छेड़छाड़, दहेज प्रताडऩा, बाल विवाह, दहेज मृत्यु, बाल विवाह, घरेलू अपराध, मानव तस्करी आदि तथा बच्चों पर होने वाले लैंगिक अपराध, बाल मजदूरी, बच्चों के अधिकार तथा साईबर अपराध के बारे में जानकारी दी गयी। साथ ही यातायात संकेतों को दिखाकर संकेत का मतलब समझाया गया। यातायात के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया तथा गांव होने वाले किसी भी प्रकार के अपराध घटित होने पर तत्काल थाना माकड़ी को सूचित करने हिदायत दी गई।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे