कोण्डागांव
मितानीनों को दी कानूनी जानकारियां
12-Feb-2021 8:46 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
कोण्डागांव, 12 फरवरी। पैरालिगल वालेंटियर हसीना बेगम के द्वारा 12 फरवरी को आंगनबाड़ी केन्द्र बाजार पारा में साक्षरता शिविर का आयोजन किया। जहां उन्होंने कार्यकर्ता और मितानिनों को बालविवाह, बालश्रम और मानव तस्करी विधिक सेवा की जानकारी और वन स्टॉप सखी सेन्टर के बारे में जानकारी देते हुए जागरूक किया। साथ ही उन्होंने बताया कि, विधिक साक्षारता शिविर का मुख्य उद्देश्य कानून की जानकारी जन-जन तक पहुंचाना है, जिससे लोग जागरूक हो तथा कोई भी व्यक्ति जानकारी के अभाव में किसी प्रकार की योजनाओं का लाभ कानूनी सहायता से वंचित न रह सके। इस शिविर में आंगनबाड़ी प्रर्यवेक्षक रजनी दुबे उपस्थित रहे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


