कोण्डागांव

झोलाछाप डॉक्टर से मासूम की जान पर बन आई
09-Feb-2021 8:07 PM
 झोलाछाप डॉक्टर से मासूम की जान पर बन आई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोण्डागांव, 9 फरवरी। कोण्डागांव में झोलाछाप डॉक्टर से मासूम की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। आठ फ रवरी को जिला कोण्डागांव के विकासखंड फरसगांव के रांधना गांव से श्रवण प्रधान के 3 वर्षीय बेटे को गंभीर हालत में कोण्डागांव के जिला अस्पताल में दाखिल किया गया है। 

नीलेश की मां कमला ने बताया कि, 7 फरवरी को नीलेश की तबियत खराब होने उसे गांव के डॉक्टर गजेंद्र पांडे के पास उपचार के लिए ले जाया गया था, गजेंद्र पांडे के उपचार के बाद नीलेश स्वस्थ तो नहीं हुआ लेकिन उसकी हालत और बिगड़ गई। ऐसे में आज नीलेश को फ रसगांव अस्पताल और वहां से कोण्डागांव जिला अस्पताल लाया गया है। अब कोण्डागांव से निलेश को हयर सेंटर रेफर किया जा रहा है।  इस बारे में कोण्डागांव के नर्सिंग होम एक्ट नोडल अधिकारी डॉ. सूरज सिंह राठौर ने बताया, गजेंद्र पांडे के नाम से कोई भी डॉक्टर पंजीकृत नहीं है।


अन्य पोस्ट