कोण्डागांव
नगर प्रभात रामनाम फेरी 6 तक
02-Feb-2021 9:05 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
कोण्डागांव, 2 फरवरी। राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र निधि समर्पण अभियान के तहत कोण्डागांव नगर के सरगीपाल पारा में 1 फरवरी को महिला मंडल के माध्यम से रामायण पाठ का आयोजन किया। निधि समर्पण अभियान के तहत 14 से 30 जनवरी तक नगर प्रभात रामनाम फेरी का आयोजन किया गया जो कि 6 फरवरी तक के लिए बढ़ा दिया गया है। इस अभियान के तहत कोण्डागांव के सरगीपालपारा में महिला मंडल के माध्यम से रामायण का आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष लता उसेण्डी व नगर पालिका अध्यक्ष हेम कुवंर पटेल मुख्य रूप से शामिल रही।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


