कोण्डागांव

वार्डों में रामभक्तों द्वारा प्रभातफेरी का आयोजन
29-Jan-2021 8:50 PM
 वार्डों में रामभक्तों द्वारा प्रभातफेरी का आयोजन

कोण्डागांव, 29 जनवरी। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए कोण्डागांव नगर के राम भक्तों के माध्यम से नगर के प्रत्येक वार्डों में जन जागरण के लिए प्रात: काल 5 बजे से प्रभातफेरी का आयोजन किया जा रहा है  व नगर के विभिन्न वार्डों में रामभक्तो के द्वारा रामायण पाठ, सुंदरकांड, हनुमान चालीसा, दिप यज्ञ, भारत माता की आरती कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। जिससे पूरा नगर राममय हो गया है। नगरवासी भव्य राम मंदिर निर्माण को लेकर काफी उत्साहित हैं और तन मन धन से इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान कर रहे हैं और नगर में प्रभु श्री राम जी के मंदिर निर्माण को लेकर एक उत्साह का माहौल हैं। साथ ही निधि सम्पर्ण के इस अभियान में स्वस्फूर्त ही नगरवासी जुड़ रहे हैं।

26 जनवरी की संध्या में राम भक्तों द्वारा जयस्तम्भ चौक में भारत माता की भव्य आरती भी की गई। जिसमें व्यापाक जन सैलाब उमड़ा। इसी तारतम्य में अब 30 जनवरी प्रात: 6:30 बजे से भव्य प्रभात फेरी एवं प्रसादी का आयोजन समिति द्वारा किया जा रहा है।


अन्य पोस्ट