कोण्डागांव

सम्पूर्ण संविलियन करने पर भूपेश बघेल का कोण्डागांव में स्वागत व आभार
28-Jan-2021 7:47 PM
सम्पूर्ण संविलियन करने पर भूपेश बघेल  का कोण्डागांव में स्वागत व आभार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोण्डागांव, 28 जनवरी।
शिक्षाकर्मियों के सम्पूर्ण संविलियन कर शिक्षाकर्मी प्रथा को समाप्त करने पर छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन जिला कोण्डागांव ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का तहेदिल से अभिनन्दन करते हुए सहृदय आभार व्यक्त किया गया।

26 जनवरी को मुख्यमंत्री कोण्डागांव प्रवास के दौरान स्वामी आत्माराम गवर्मेंट एक्सीलेंट इंग्लिश स्कूल के उद्घाटन कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए जाते समय राष्ट्रीय राजमार्ग पर छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन कोण्डागांव के पदाधिकारियों ने अपने संगठन के फ्लेक्स बोर्ड के सामने खड़े होकर पुष्प वर्षा कर मुख्यमंत्री का अभिवादन किया गया।

रात्रि समय सर्व समाज प्रमुख व कर्मचारी संगठन के मुलाकात कार्यक्रम के दौरान छतीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर कोण्डागांव की विश्वविख्यात आयरन क्राफ्ट निर्मित आकर्षक आभार लेख प्रदान कर ऐतिहासिक निर्णय के लिए आभार व्यक्त किया। 

जिलाध्यक्ष ऋषिदेव सिंह ने मुख्यमंत्री को शिक्षाकर्मी प्रथा समाप्ति व संपूर्ण शिक्षाकर्मी कर्मियों के संविलियन करने पर आभार व्यक्त करते हुए जन घोषणा पत्र में उल्लेखित वायदे के अनुरूप मांग पत्र सौंपते हुए  जनघोषणा पत्र में शिक्षकों के लिए किए गए वायदे को पूर्ण करने, क्रमोन्नति, पदोन्नति, वेतन विसंगति दूर करने, पुरानी पेंशन बहाली तथा अनुकम्पा नियुक्ति में नियम शिथिल करने की गुजारिश की। 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मांगों को सुन कोविड-19 के प्रभाव एवं आर्थिक संकट का हवाला देते हुए तत्काल निर्णय लेने पर असमर्थता जताई। उन्होंने कहा कि प्रदेश में दिसंबर माह से राजस्व में सुधार व आय की बढ़ोत्तरी होना प्रारंभ हो चुका है, आने वाले समय में आप लोगों की क्रमोन्नति वेतन विसंगति आदि मांगों का पर निर्णय लिया जाएगा।
 
मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों में जिलाध्यक्ष ऋषिदेव सिंह, प्रदेश संगठनमंत्री चन्द्रकान्त ठाकुर, प्रदेश महामंत्री नीलम श्रीवास्तव, जिला सचिव संजय राठौर, प्रदेश महिला प्रकोष्ठ मालती धु्रव, जिला उपाध्यक्ष पूर्णिमा श्रीवास्तव, नरेश ठाकुर, इरसाद अंसारी, शिव तिवारी, रामेश्वर राव, अशोक साहू,  अनिल कोर्राम, मन्नाराम नेताम, अमलेश बारले, अवध किशोर मिश्रा, मनोज फिलिप, गुरदीप छाबड़ा, अनूप विश्वास, लोकेश कुंवर, राजेंद्र पाण्डेय,  प्रतिनिधि मंडल में सम्मिलित रहे।


अन्य पोस्ट