कोण्डागांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोंडागांव, 19 नवंबर। शासकीय आदर्श आवासीय कन्या महाविद्यालय, कोंडागांव के क्रीड़ा विभाग की तीन छात्राओं का चयन अंतर विश्वविद्यालय स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं के लिए हुआ है। चयन की खबर मिलते ही महाविद्यालय में खुशी और बधाई का माहौल बन गया।
रेशमी - हैंडबॉल (महिला) - पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय टूर्नामेंट, 25 से 28 नवंबर तक ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा, बिहार में होगा।
माहेश्वरी - वॉलीबॉल (महिला) - पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय टूर्नामेंट, 20 से 24 नवंबर तक काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी, उत्तरप्रदेश में होगा।
राधिका - तीरंदाजी (महिला) - ऑल इंडिया अंतर विश्वविद्यालय स्पर्धा, 15 से 22 दिसंबर तक तेजपुर विश्वविद्यालय, तेजपुर, असम में होगी।
इस उपलब्धि पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अल्का शुक्ला एवं क्रीड़ा अधिकारी सुनील देव जोशी ने तीनों छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि यह पूरे महाविद्यालय एवं जिले के लिए गर्व की बात है। उन्होंने तीनों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं।
महाविद्यालय के शिक्षकों एवं छात्राओं ने भी तीनों चयनित छात्राओं को बधाई दी है।

