कोण्डागांव

8 लाख का गांजा जब्त, 2 तस्कर बंदी
14-Nov-2026 9:42 PM
8 लाख का गांजा जब्त, 2 तस्कर बंदी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोंडागांव, 14 नवंबर। पुलिस ने अवैध गांजा तस्करी में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से कुल 16 किलोग्राम गांजा कीमत लगभग 8 लाख रुपये जब्त किया है।

पुलिस को 13 नवंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बटराली चौक एनएच-30 मेनरोड के पास दो व्यक्ति पि_ू बैग और झोले में अवैध मादक पदार्थ गांजा छिपाकर बेचने की फिराक में बस का इंतजार कर रहे हैं। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदेहियों को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम सिद्धार्थ सिंह और अशोक दोनों निवासी उत्तर प्रदेश बताया।

आरोपी सिद्धार्थ सिंह के कब्जे से नीले रंग के पि_ू बैग और पान पराग के झोले से गांजा, मोबाइल, सिम कार्ड, एटीएम कार्ड, एयरबड्स, चांदी की अंगूठी और 160 रुपये नकद बरामद किए गए। अशोक के कब्जे से काले रंग के पि_ू बैग से गांजा, टचस्क्रीन मोबाइल, चार्जर, एयरबड्स और 20 रुपये नकद बरामद किए गए।

आरोपियों का कृत्य एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(ख) के अंतर्गत पाए जाने पर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।


अन्य पोस्ट