कोण्डागांव

पूर्व सैनिक सेवा परिषद से निशुल्क ट्रेनिंग, गीता सोरी का जीआरपी में चयन
13-Nov-2026 9:21 PM
पूर्व सैनिक सेवा परिषद से निशुल्क ट्रेनिंग,  गीता सोरी  का जीआरपी में चयन

कोण्डागांव, 13 नवंबर। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोण्डागांव के मार्गदर्शन में नि:शुल्क सैन्य प्रशिक्षण प्राप्त कर ग्राम बड़बतर (ब्लॉक बड़ेराजपुर) निवासी गीता सोरी का चयन शासकीय रेलवे पुलिस फोर्स (जीआरपी) में हुआ है। इस उपलब्धि पर 11 नवंबर को अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद द्वारा एक कार्यक्रम आयोजित कर गीता सोरी को प्रशस्ति पत्र और ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। गीता सोरी ने अपनी सफलता का श्रेय संस्था को देते हुए पूर्व सैनिकों का आभार व्यक्त किया।

बस्तर संभाग प्रभारी सुब्रत साहा ने युवाओं को प्रेरित करते हुए बताया कि वर्तमान में विकास नगर स्टेडियम में बस्तर फाइटर भर्ती के लिए प्रतिदिन प्रात: 5.30 से 8 बजे तक नि:शुल्क फिजिकल ट्रेनिंग दी जा रही है। उन्होंने युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में पंजीकरण कराकर इसका लाभ उठाने का आह्वान किया है।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सूरज यादव, उपाध्यक्ष अजनेर लकड़ा, कोषाध्यक्ष सोमेश्वर भारती, सदस्य श्रीकांत तिवारी और राकेश धीवर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट