कोण्डागांव

नदी में नहाते युवक डूबा, मौत
12-Nov-2026 11:01 PM
नदी में नहाते युवक डूबा, मौत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोण्डागांव, 12 नवंबर। नारंगी नदी के घोड़ादरहा में नहाने गए 22 वर्षीय युवक की पानी में डूबने से मौत हो गई। मृतक उमेश कुमार कश्यप ग्राम कुमली मुण्डा गुडापारा, थाना भानपुरी, जिला बस्तर का निवासी है, और दीपावली का त्योहार मनाने अपने मामा के घर माकड़ी गांव आया हुआ था।

 11 नवंबर को सुबह उमेश अपने बड़े पापा नारायण बघेल के साथ नारंगी नदी में नहाने गया था। इसी दौरान नारायण बघेल शौच के लिए चले गए। वापस लौटने पर उमेश नदी के पास नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने घर पहुंचकर परिजनों से उसके बारे में पूछा। उमेश के घर नहीं पहुंचने की जानकारी मिलने पर परिवार के लोगों ने आसपास तलाश शुरू की। नदी किनारे उमेश के कपड़े और चप्पल मिलने पर गहरे पानी में खोजबीन की गई, जहां उसका शव बरामद हुआ। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक की मौत नदी के गहरे पानी में डूबने से हुई है।


अन्य पोस्ट