कोण्डागांव

कन्या महाविद्यालय में लोकतंत्र के लिए युवा पर संगोष्ठी
06-Nov-2026 10:55 PM
 कन्या महाविद्यालय में लोकतंत्र के लिए युवा पर संगोष्ठी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोंडागांव, 6 नवंबर। शासकीय आदर्श आवासीय कन्या महाविद्यालय कोंडागांव में 3 नवंबर को लोकतंत्र के लिए युवा विषय पर युवा संवाद एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अलका शुक्ला ने की। मुख्य अतिथि के रूप में जनभागीदारी समिति की अध्यक्ष पुष्पलता देवांगन, मुख्य वक्ता के रूप में अग्रणी महाविद्यालय कोंडागांव की प्राचार्य डॉ. सरला आत्राम और विशिष्ट अतिथि के रूप में शशिभूषण कन्नौजे उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी शारदा मरकाम द्वारा किया गया।

इस दौरान छात्राओं प्रियंका उसेंडी और रामेश्वरी नेताम ने विचार रखे, जबकि कल्पना मरकाम ने पोस्टर के माध्यम से लोकतंत्र के निर्माण को दर्शाया। साथ ही एनएसएस स्वयंसेवकों द्वारा एक लघु नाटक की प्रस्तुति दी गई।

वक्ताओं ने लोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका, अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति सजग रहने तथा राष्ट्र निर्माण में सहभागिता पर जोर दिया।

कार्यक्रम के अंत में राजनीति विज्ञान की सहायक प्राध्यापक सरिता तारम ने आभार व्यक्त किया।


अन्य पोस्ट