कोण्डागांव

पारंपरिक व्यवस्था के उल्लंघन का आरोप
05-Nov-2026 9:50 PM
पारंपरिक व्यवस्था के उल्लंघन का आरोप

ग्रामीणों ने एसपी को सौंपा आवेदन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोंडागांव, 5 नवंबर। कोण्डागांव जिले की ग्राम पंचायत खड़पड़ी के ग्रामीणों ने मतांतरण करने वाले कुछ व्यक्तियों पर पारंपरिक व्यवस्था का पालन न करने और दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा है।

 ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में रह रहे कुछ लोगों द्वारा गांव के पटेल, पुजारी, गायता और अन्य पारंपरिक पदाधिकारियों की बात नहीं मानी जा रही है, तथा विरोध करने पर धमकाने और मारपीट करने का प्रयास किया जाता है।

ग्रामीणों ने ग्रामसभा के प्रस्ताव का हवाला देते हुए संबंधित परिवारों के खिलाफ कार्रवाई करने और उन्हें पंचायत क्षेत्र से बाहर करने की मांग की है।

 ज्ञापन सौंपने पहुंचे रामधर नाग और सिग्रीम नाग ने बताया कि बाहरी लोगों और ग्रामीणों के बीच पारंपरिक व्यवस्थाओं को लेकर मतभेद हैं, जिसके समाधान के लिए पुलिस अधीक्षक को आवेदन दिया गया है।

प्रशासन और पुलिस द्वारा मामले की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।


अन्य पोस्ट