कोण्डागांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोंडागांव, 29 अक्टूबर। बस्तर ओलम्पिक 3.0 में अधिक से अधिक खिलाडिय़ों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए 28 अक्टूबर बुधवार प्रात: 6.30 बजे से विकासनगर स्टेडियम में बस्तर ओलम्पिक जागरूकता अभियान एवं पंजीयन अपील का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में नरपति पटेल, अध्यक्ष नगर पालिका कोण्डागांव एवं ज्ञानू गोलछा कोण्डागांव, अविनाश भोई, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत उपस्थित हुए।
मुख्य अतिथि ने बताया कि बस्तर ओलम्पिक के माध्यम से सुदुर अंचल के लोगों को खेल में शामिल होने का अवसर प्राप्त हो रहे हैं, एवं खेल गतिविधियों से शारीरिक एवं मानसिक विकास हो रहा है।
कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी अविनाश भोई ने आम नागरिक एवं खिलाडिय़ों की योजना के बारे में बताया एवं अधिक से अधिक संख्या में पंजीयन कराकर योजना का लाभ उठाने हेतु अपील किया गया है।
आयोजन में अखिल भारतीय भूतपूर्व सैनिक के जिलाध्यक्ष सूरज यादव एवं समस्त कोच, प्रशिक्षणार्थी/गणमान्य नागरिक/खिलाड़ी की उपस्थिति हुई।
सुधा कुमार वरिष्ठ खेल अधिकारी जिला कोण्डागांव द्वारा उपस्थित खिलाडिय़ों एवं जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।