कोण्डागांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोण्डागांव, 22 अक्टूबर। 188 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने राष्ट्रीय राजमार्ग-30 स्थित शहीद स्मारक पर कमांडेंट मदन मोहन के निर्देशन में पुलिस स्मृति दिवस मनाया।
इस अवसर पर द्वितीय कमान अधिकारी नीतीन्द्र नाथ ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। गार्ड ने सलामी दी और दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को नमन किया।
जवानों को संबोधित करते हुए नीतीन्द्र नाथ ने बताया कि 21 अक्टूबर 1959 को लद्दाख के हॉट स्प्रिंग्स क्षेत्र में गश्त के दौरान चीनी सैनिकों के हमले में सीआरपीएफ के 10 जवान शहीद हो गए थे। उनके बलिदान की स्मृति में प्रतिवर्ष 21 अक्टूबर को देशभर में पुलिस स्मृति दिवस मनाया जाता है। उन्होंने जवानों से शहीदों के आदर्शों से प्रेरणा लेकर कर्तव्य और बल के प्रति समर्पित रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम में उप कमांडेंट दीपक सिंह, अधीनस्थ अधिकारी और अन्य जवान उपस्थित रहे।