कोण्डागांव

पीएम ग्राम सडक़ योजना से कुंएमारी से भण्डारपाल तक बन रही पक्की सडक़
22-Oct-2026 9:24 PM
पीएम ग्राम सडक़ योजना से कुंएमारी से भण्डारपाल तक बन रही पक्की सडक़

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोण्डागांव, 22 अक्टूबर। प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना के अंतर्गत जिले के केशकाल विकासखंड के सुदूर अंचल में स्थित ग्राम कुँएमारी से भण्डारपाल तक पक्की सडक़ का निर्माण कार्य जारी है।

लगभग 4.5 किलोमीटर लंबी इस सडक़ का निर्माण योजना के चरण-04 के तहत किया जा रहा है। कार्यपालन अभियंता, प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना श्री बलराम ठाकुर ने बताया कि सडक़ निर्माण कार्य प्रगतिरत है और वर्तमान में जीएसबी का कार्य जारी है और मार्च 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित है। सडक़ निर्माण पूर्ण होने के बाद क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी और उन्हें बेहतर सडक़ सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।

दुर्गम एवं दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों को मुख्य मार्गों से जोडऩे तथा ग्रामीणों के आवागमन को सुगम बनाने के उद्देश्य से सडक़ निर्माण कार्य किया जा रहा है। पक्की सडक़ बनने से ग्रामीणों को दैनिक आवागमन के साथ-साथ शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य आवश्यक सेवाओं तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी।

सडक़ निर्माण से क्षेत्र में परिवहन व्यवस्था बेहतर होने के साथ ही ग्रामीणों को बरसात के दौरान होने वाली आवागमन संबंधी परेशानियों से भी राहत मिलने की उम्मीद है। इसके साथ ही स्थानीय ग्रामीणों को अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति तथा अन्य गतिविधियों के लिए आवागमन में सहूलियत होगी।

प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना के माध्यम से जिले के दूरस्थ अंचलों में सडक़ संपर्क का विस्तार ग्रामीण विकास को गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। कुँएमारी से भण्डारपाल तक बन रही यह पक्की सडक़ क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए आवागमन की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने में सहायक सिद्ध होगी।


अन्य पोस्ट