कोण्डागांव

चावरा स्कूल में पूर्व छात्र मिलन समारोह 31 को
19-Oct-2026 9:46 PM
चावरा स्कूल में पूर्व छात्र मिलन समारोह 31 को

कोंडागांव, 19 अक्टूबर। चावरा स्कूल कोंडागांव में 31 अक्टूबर को चावरा लेगेसी नाम से पूर्व छात्र मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा। मीडिया प्रभारी वासिल खान ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और पंजीयन प्रक्रिया के माध्यम से अब तक लगभग 150 पूर्व छात्रों ने पंजीकरण कराया है।

यह आयोजन वर्ष 1999 के प्रथम बैच से लेकर वर्ष 2020 तक के पूर्व छात्रों के लिए किया जा रहा है। समारोह में स्कूल के पूर्व शिक्षक एवं कर्मचारी भी शामिल होंगे। कार्यक्रम का संचालन स्कूल की प्राचार्या डॉ. सिस्टर सिसिलिया के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। आयोजन समिति और स्कूल स्टाफ द्वारा सभी पूर्व विद्यार्थियों एवं शिक्षकों से संपर्क कर आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं।


अन्य पोस्ट