कोण्डागांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोंडागांव, 17 अक्टूबर। शारदीय नवरात्रि पर चतुर्थी के दिन कैबिनेट मंत्री एवं नारायणपुर विधायक केदार कश्यप ने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों का दौरा कर देवी मंदिरों में विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने मातारानी से क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और निरंतर खुशहाली की कामना की।
इस दौरान मंत्री कश्यप ने नगरी के परदेसीन माता एवं पोड़ई माता मंदिर, मडानार और गोलावंड के दुर्गा मंदिर, खण्डाम के आमामुंदीन माता मंदिर, करियाकाटा के हिंगलाजिन माता मंदिर, मेंडपाल के सल्पीधोड़ी शिव मंदिर तथा मर्दापाल की नवयुवक दुर्गा समिति में पूजा-अर्चना की। इसके अलावा बनियागांव के मां गंगादई-दुलारदई माता एवं मां मनोकामना दुर्गा मंदिर तथा सोनाबाल के मां दुर्गा मंदिर में भी दर्शन कर आशीर्वाद लिया।
श्रद्धालुओं और ग्रामीणों से किया आत्मीय संवाद
मंदिरों में दर्शन-पूजन के दौरान मंत्री कश्यप ने श्रद्धालुओं और ग्रामीणजनों से आत्मीय संवाद किया। उन्होंने क्षेत्रवासियों को नवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं देते हुए मातारानी से सभी परिवारों के सुख-समृद्ध जीवन, क्षेत्र की शांति और निरंतर विकास की प्रार्थना की।
इस अवसर पर पवन कुमार कोर्राम, रामचंद्र कश्यप, राम कुमार कोर्राम, यशोदा कश्यप, अनिता कोर्राम, जयराम नेताम, गोपाल दीक्षित, समीर मरकाम, गोकुल बैध, परमेश्वर नेताम, सियाराम कोर्राम, रमेश सेटिया, पूनम ठाकुर, खोलनाथ पटेल एवं लक्ष्मी नारायण बेलसारिया सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधिगण, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।