कोण्डागांव

प्राथमिक शाला में मना हाथ धुलाई दिवस
17-Oct-2026 9:08 PM
प्राथमिक शाला में मना हाथ धुलाई दिवस

 बच्चों ने सीखा स्वच्छता का पाठ

कोंडागांव, 17 अक्टूबर। जिला कोंडागांव के अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला जोन्दरा पदर  में 15 अक्टूबर को वैश्विक हाथ धुलाई दिवस का आयोजन उत्साहपूर्वक और शैक्षणिक वातावरण में किया गया।

शाला की प्रधानाध्यापक मधु तिवारी के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों को हाथों की सफाई के प्रति जागरूक करना और उन्हें बीमारियों से बचाव की अच्छी आदतें सिखाना था।

साबुन और पानी से हाथ धोने के 6 सही चरण सीखे

कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए प्रधानपाठक मधु तिवारी ने बच्चों को दैनिक जीवन में स्वच्छता का महत्व समझाया। उन्होंने कहा, स्वास्थ्य की सबसे पहली सीढ़ी स्वच्छ हाथ हैं। भोजन करने से पूर्व, शौच के बाद और खेलकूद कर लौटने के बाद साबुन से अच्छी तरह हाथ धोना अत्यंत आवश्यक है।

शिक्षिका द्वारा विद्यार्थियों को ‘सुमन-के’  विधि के माध्यम से हाथ धोने के 6 प्रमुख चरणों (हथेलियां, उंगलियों के बीच, नाखून, अंगूठे और कलाई की सफाई) का व्यावहारिक अभ्यास कराया गया। कार्यक्रम में शिक्षिका सरिता शोरी ने भी मार्गदर्शन किया।


अन्य पोस्ट