कोण्डागांव

केशकाल अस्पताल में सिजेरियन प्रसव की सुविधा शुरू करने की पहल, एसडीएम ने किया निरीक्षण
14-Oct-2026 9:41 PM
केशकाल अस्पताल में सिजेरियन प्रसव की सुविधा शुरू करने की पहल, एसडीएम ने किया निरीक्षण

केशकाल, 14 अक्टूबर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केशकाल में सिजेरियन ऑपरेशन की सुविधा शुरू करने की दिशा में पहल तेज हो गई है। एसडीएम आकांक्षा नायक ने अस्पताल का औचक निरीक्षण कर एफआरयू (फर्स्ट रेफरल यूनिट) सुविधा शुरू करने के लिए आवश्यक तैयारियां करने के निर्देश दिए।

क्षेत्र में प्रसव के दौरान सिजेरियन ऑपरेशन की जरूरत पडऩे पर महिलाओं को जिला अस्पताल रेफर करना पड़ता है। ऐसे में केशकाल में एफआरयू सुविधा शुरू होने से गर्भवती महिलाओं को स्थानीय स्तर पर बेहतर प्रसूति सेवाएं मिलने की उम्मीद है। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने उपलब्ध भवन और संसाधनों का बेहतर उपयोग कर सुविधा शुरू करने को लेकर खंड चिकित्सा अधिकारी से चर्चा की।

उन्होंने अस्पताल के विभिन्न वार्डों, शौचालयों और मेडिकल स्टोर रूम का जायजा लेते हुए साफ-सफाई बनाए रखने तथा मरीजों को आवश्यक दवाएं समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग कर स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने पर जोर दिया।

निरीक्षण के दौरान खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. जी.जे. राव,  नामेश कावड़े,  उमेश मरकाम, नगर पंचायत के अभियंता  उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट