कोण्डागांव

भाजपा बूथ स्तरीय प्रभारियों की बैठक में सेवा संकल्प कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा
09-Oct-2026 9:25 PM
भाजपा बूथ स्तरीय प्रभारियों की बैठक में सेवा संकल्प कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोण्डागांव, 9 अक्टूबर। विधानसभा कोण्डागांव के स्थानीय ऑडिटोरियम में मंगलवार को भाजपा के बूथ स्तरीय प्रभारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पार्टी के आगामी सेवा संकल्प कार्यक्रम को लेकर तैयारियों और कार्यक्रम से जुड़े विषयों की जानकारी दी गई।

बैठक में सरल ऐप के माध्यम से कार्यक्रम की जानकारी साझा करने के साथ ही सोशल मीडिया की भूमिका पर भी चर्चा की गई। बूथ स्तर पर कार्यक्रम की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने और सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग को लेकर पदाधिकारियों को जानकारी दी गई। बैठक में कोण्डागांव विधायक लता उसेंडी, भाजपा जिलाध्यक्ष सेवक राम नेताम, जिला पंचायत अध्यक्ष रीता सोरी, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश प्रभारी मनोज जैन, नगरपालिका अध्यक्ष नरपति पटेल, उपाध्यक्ष जसकेतु उसेंडी सहित अन्य पदाधिकारी और बूथ स्तरीय प्रभारी मौजूद रहे।


अन्य पोस्ट