कोण्डागांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
केशकाल, 9 अक्टूबर। केशकाल के पंचवटी में छत्तीसगढ़ सर्व पिछड़ा वर्ग समाज की संभागीय बैठक संपन्न हुई। बैठक में संगठन मजबूती, ओबीसी वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण और जातिगत जनगणना की मांग को लेकर रणनीति बनाई गई।
18 अक्टूबर को जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन: बस्तर संभाग, मोहला-मानपुर और सिहावा-नगरी क्षेत्र के विधायकों व सांसदों को ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसमें आगामी विधानसभा सत्र में 27 फीसदी आरक्षण का मुद्दा उठाने तथा राष्ट्रीय जनगणना में ओबीसी के लिए पृथक कॉलम शामिल करने की मांग की जाएगी।
31 अक्टूबर को सुकमा में प्रदर्शन: अपनी मांगों को लेकर 31 अक्टूबर को सुकमा जिला मुख्यालय में विशाल धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा।
संगठन विस्तार हेतु संभाग व जिलों के प्रभारियों की घोषणा की गई। सरगुजा संभाग: तरुण सिंह धाकड़, नीलकंठ शार्दूल, टिकेश्वरी सिन्हा, हरेश चक्रधारी, सोनीलाल जैन व विद्या सिन्हा।
बस्तर जिला- देवालाल सोनवंशी, अमित गुप्ता, राजेश साहू, सोनीलाल जैन, राकेश गुप्ता व अनीता सोनी। दंतेवाड़ा- बीरस साहू, बालकुंवर प्रधान, सुखिया राम चौहान व दिलीप दीवान। बीजापुर- माधेश्वर जैन, अनिल साहू, पंकज यादव व सुरेश मानिकपुरी। कोंडागांव- परमानंद साहू, तोरण सिन्हा व सुरेश देवांगन। कांकेर- चंदन साहू, लोकनाथ निषाद, रमेश पांडे व हेमचंद देवांगन। सुकमा- फूलचंद दीवान, संतोष साहू, लोकनाथ राठौर व देवेंद्र पटेल।
अन्य क्षेत्र: मोहला-मानपुर में रामदेव सिन्हा, नरोत्तम वैष्णव व कमलेश जैन; सिहावा-नगरी में कमल किशोर कश्यप, सत्य सिंह जैन, सुदामा यादव व चोरिया दलदली; बालोद में अरविंद जैन, हरेश, मनीष योगी, जितेंद्र जायसवाल व अजय साहू; नारायणपुर में रैमल दीवान, मनोज देवांगन, ईश्वर चंद्र निषाद, डॉ. शिल्पा देवांगन व देवबत्ती कौशिक।