कोण्डागांव
वन्य प्राणी संरक्षण सप्ताह, सरगीपारा बनियागांव में जागरूकता कार्यक्रम
09-Oct-2026 9:18 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
कोण्डागांव, 9 अक्टूबर। वन्य प्राणी संरक्षण सप्ताह के तहत वन परिक्षेत्र दहीकोंगा अंतर्गत बनियागांव परिसर के उच्च प्राथमिक शाला सरगीपारा में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को वन्य प्राणियों के संरक्षण के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया गया।
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत बनियागांव की सरपंच शकिला पोयाम, वन प्रबंधन समिति बनियागांव के अध्यक्ष कार्तिक पोयाम, वार्ड पंच, विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र - छात्राएं शामिल हुए।
इसके साथ ही दहीकोंगा वन परिक्षेत्र के समस्त स्टॉफ की मौजूदगी रही। कार्यक्रम के माध्यम से वन्य प्राणियों के संरक्षण और उनके प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे