कोण्डागांव
कोंडागांव, 6 अक्टूबर। कोण्डागांव स्थित बंधा तालाब के समीप मूल निवासी समाज द्वारा गोंडवाना साम्राज्य की वीरांगना रानी दुर्गावती की जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई। इस अवसर पर समाज के लोगों ने रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यार्पण, चंदन अर्पण और दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम को छत्तीसगढ़ अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ (बामसेफ) के जिलाध्यक्ष मन्नाराम नेताम, राष्ट्रीय आदिवासी एकता परिषद के उपाध्यक्ष दिनेश भगत, बाबा साहेब सेवा संस्था के संरक्षक पंचूराम सागर तथा सुदराम मरकाम ने संबोधित किया।
वक्ताओं ने रानी दुर्गावती के शौर्य, स्वाभिमान और मातृभूमि की रक्षा हेतु दिए गए बलिदान को नमन किया।
आयोजन में रमेश पोयाम, मुकेश मार्कण्डेय, विपिन भगत, मन्नुराम मण्डावी, शिवा नेताम, देवानंद चौरे, केजुराम नेताम सहित समाज के कई नागरिक उपस्थित रहे।