कोण्डागांव

रांधना में 50 सीटर बालक छात्रावास का लोकार्पण व महतारी सदन का भूमिपूजन
02-Oct-2026 11:54 PM
 रांधना में 50 सीटर बालक छात्रावास का लोकार्पण व महतारी सदन का भूमिपूजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोण्डागांव, 2 अक्टूबर। सेवा संकल्प अभियान के तहत माकड़ी विकासखंड के ग्राम रांधना में 50 सीटर प्री-मैट्रिक बालक छात्रावास भवन का लोकार्पण तथा महतारी सदन निर्माण कार्य का भूमिपूजन संपन्न हुआ।

बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं कोण्डागांव विधायक लता उसेंडी ने 1.87 लाख रुपये की लागत से निर्मित 50 सीटर प्री-मैट्रिक बालक छात्रावास भवन का लोकार्पण किया। इसके साथ ही 30 लाख रुपये की लागत से बनने वाले महतारी सदन का भूमिपूजन किया गया।

विधायक लता उसेंडी ने कहा कि शासन का लक्ष्य विद्यार्थियों को बेहतर आवासीय और शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराना है। साथ ही महतारी सदन और महतारी वंदन योजना के माध्यम से महिलाओं एवं ग्रामीण परिवारों का आर्थिक सशक्तिकरण किया जा रहा है।

पूर्व विधायक सेवकराम नेताम ने विद्यार्थियों को लगन से पढ़ाई करने का संदेश दिया और एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण करने का आग्रह किया।

कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने बताया कि आश्रमों और छात्रावासों को स्वच्छ व सुविधायुक्त बनाने के लिए आदिवासी विकास विभाग द्वारा विशेष पहल की जा रही है।

 कार्यक्रम के दौरान आदिवासी विकास विभाग द्वारा आश्रम-छात्रावास परिसरों को सुंदर व प्रेरणादायक बनाने के अभियान पर आधारित पत्रिका  ‘नवोन्मेष’ का विमोचन किया गया।

इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ अविनाश भोई, सहायक आयुक्त कृपेंद्र तिवारी, जनपद अध्यक्ष जुगबती पोयाम, पूर्व विधायक सेवकराम नेताम सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि व अधिकारी उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट