कोण्डागांव

थाना बयानार परिसर में रोपे 50 पौधे
02-Oct-2026 11:44 PM
थाना बयानार परिसर  में रोपे 50 पौधे

कोंडागांव, 2 अक्टूबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा एवं समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक पंकज चंद्रा के मार्गदर्शन में थाना बयानार परिसर और सीएएफ कैंप में पुलिस व वन विभाग द्वारा संयुक्त रूप से वृक्षारोपण किया गया।

पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से थाना एवं कैंप परिसर में 50 फलदार एवं छायादार पौधे लगाए गए।

यह आयोजन नारंगी परिक्षेत्र (वन मंडल कोंडागांव) के वन परिक्षेत्र अधिकारी विजयंत तिवारी और थाना प्रभारी प्रेमनाथ बघेल के संयुक्त नेतृत्व में संपन्न हुआ।

 कार्यक्रम में सहायक उप निरीक्षक चिंताराम ध्रुव, उप वन क्षेत्रपाल में संजय यादव, उमेश प्रधान, फूलसिंह बघेल, वनरक्षक में लखन मंडावी, चंदन परासर, चेतमणी नेताम, भाजपा कार्यकर्ता योगेश वैद्य सहित पुलिस/वन विभाग के कर्मचारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट