कोण्डागांव
कोण्डागांव, 27 सितंबर। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जैतपुरी में 24 सितंबर को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) का स्थापना दिवस आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विभिन्न सेवाभावी गतिविधियों का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन से हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विद्यालय के प्राचार्य राजेश पांडे ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि एनएसएस का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों का व्यक्तित्व विकास और समाज सेवा की भावना जागृत करना है।
कार्यक्रम अधिकारी बृजेश तिवारी ने संस्था के इतिहास और इसके मूल मंत्र ‘नॉट मी बट यू’ (मैं नहीं, आप) की जानकारी दी। उन्होंने वर्षभर आयोजित होने वाली गतिविधियों की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए स्वयंसेवकों को अनुशासित रहने का संकल्प दिलाया।
स्थापना दिवस के अवसर पर स्वयंसेवकों द्वारा विद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वृक्षारोपण किया गया। समारोह के समापन अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।