कोण्डागांव

कन्या महाविद्यालय में मना एनएसएस स्थापना दिवस, कई स्पर्धाएं
26-Sep-2026 10:22 PM
कन्या महाविद्यालय में मना एनएसएस स्थापना दिवस, कई स्पर्धाएं

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोण्डागांव, 26 सितंबर। शासकीय आदर्श आवासीय कन्या महाविद्यालय, कोण्डागांव में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के स्थापना दिवस के अवसर पर विविध कार्यक्रमों एवं रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अल्का शुक्ला के मार्गदर्शन में कार्यक्रम अधिकारी शारदा मरकाम द्वारा इसका संयोजन किया गया।

समारोह का शुभारंभ माँ सरस्वती, छत्तीसगढ़ महतारी एवं स्वामी विवेकानंद जी के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण के साथ हुआ। तत्पश्चात राजकीय गीत एवं राष्ट्रीय सेवा योजना लक्ष्य गीत का सस्वर गायन किया गया।

प्राचार्य डॉ. अल्का शुक्ला ने छात्राओं को राष्ट्रीय सेवा योजना के महत्व, समाज सेवा की भावना और नारी सशक्तिकरण पर विचार व्यक्त करते हुए प्रेरित किया।

पूर्व कार्यक्रम अधिकारी अनिक्षा अंचल ने एनएसएस की नियमित गतिविधियों, सात दिवसीय विशेष शिविर तथा बी एवं सी प्रमाण-पत्र की प्रक्रियाओं की जानकारी देते हुए छात्राओं को समाज सेवा से जुडऩे का आह्वान किया।

स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित बौद्धिक व सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने बढ़-चढक़र भाग लिया।

सांस्कृतिक वेशभूषा प्रतियोगिता में  प्रथम जगीता कोर्राम एवं  अमिका यादव, द्वितीय कुसुमलता पाण्डे एवं  दीक्षा यादव। भाषण में प्रथम  अनिमा नाग,  छत्तीसगढ़ी पारंपरिक व्यंजन में  प्रथम  पूजा सलाम, द्वितीय  निधि मंडावी, तृतीय  अमिका यादव, रंगोली में  प्रथम राकेश्वरी कोर्राम,  डिगेश्वरी मरकाम एवं  मनीषा सोढ़ी (समूह)

कार्यक्रम में महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक श्री तिलक चंद्र देवांगन, श्री देवनारायण सिंह नेताम, सुश्री निधि जैन, सुश्री सरिता तारम, श्री महेन्द्र सिंह, डॉ. अरुण कुमार दिवाकर, अतिथि व्याख्याता सुश्री गायत्री वर्मा व सुश्री निधि सिंह नेताम सहित एनएसएस स्वयंसेवक और बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।


अन्य पोस्ट