कोण्डागांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोंडागांव, 23 सितम्बर। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागांव के तत्वावधान में संचालित नि:शुल्क सैन्य प्रशिक्षण केंद्र के प्रशिक्षणार्थियों एवं पूर्व सैनिकों द्वारा जिला अस्पताल, कोंडागांव में एक वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान पूर्व सैनिकों और युवाओं ने एकजुट होकर जिला अस्पताल परिसर के चारों ओर साफ-सफाई की, झाड़ू लगाई और उगी हुई जंगली घास व झाडिय़ों की कटाई कर परिसर को स्वच्छ बनाया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बस्तर संभाग प्रभारी सुब्रत साहा ने युवाओं को स्वच्छता का महत्व समझाया। उन्होंने कहा, स्वच्छता हमारे जीवन का मूल आधार है। हम जिस समाज और परिवेश में रहते हैं, उसे स्वच्छ रखना हम सभी का नैतिक कर्तव्य है।
जिला अध्यक्ष सूरज यादव ने भी युवाओं को स्वच्छता से होने वाले स्वास्थ्य लाभों और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया द्य सफाई अभियान के समापन पर सभी उपस्थित सदस्यों और युवाओं ने मिलकर स्वच्छता मिशन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए स्वच्छता मिशन में मेरी भागीदारी, मेरा शहर मेरी जिम्मेदारी, स्वच्छ भारत - सुंदर भारत तथा स्वच्छ कोंडागांव - सुंदर कोंडागांव के नारे लगाए ।
इस अवसर पर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागांव के संरक्षक एवं बस्तर संभाग प्रभारी सुब्रत साहा, जिला अध्यक्ष सूरज यादव, उपाध्यक्ष अजनेर लकड़ा, कोषाध्यक्ष सोमेश्वर भारती, मीडिया प्रभारी कमलेश्वर ध्रुव, सदस्य रतिराम सोरी, श्रीकांत तिवारी, राकेश धीवर, ढालेश साहू, आकाश देवांगन तथा नि:शुल्क सैन्य प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे लगभग 250 युवक-युवतियां उपस्थित रहे।