कोण्डागांव

राज्य स्तरीय रासेयो पुरस्कार: जिला संगठक कन्नौजे सहित संस्था व स्वयंसेवक स्तर होंगे सम्मानित
22-Sep-2026 9:27 PM
राज्य स्तरीय रासेयो पुरस्कार: जिला संगठक कन्नौजे सहित संस्था व स्वयंसेवक स्तर होंगे सम्मानित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोंडागांव, 22 सितंबर। राज्य स्तरीय राष्ट्रीय सेवा योजना पुरस्कार वर्ष 2025-26 में कोंडागांव जिले के 5 (स्वयंसेवकों एवं पदाधिकारियों) का चयन हुआ है। राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस तथा राज्य स्तरीय पुरस्कार वितरण एवं सम्मान समारोह का आयोजन 24 सितंबर को पं. दीनदयाल उपाध्याय सभागार, जी.ई. रोड, रायपुर में किया गया है।

इस वर्ष जिला संगठक — रासेयो  शशिभूषण कन्नौजे, जिला संगठक — जिला कोंडागांव को जिला संगठक स्तर पर राज्य स्तरीय सम्मान प्राप्त होगा। संस्था (इकाई) स्तर पर अमर सिंह पुरामे, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पारोंड को सम्मानित किया जाएगा।

स्वयंसेवक स्तर — महाविद्यालय से डॉली ठाकुर, शासकीय गुण्डाधुर स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोण्डागांव तथा  दीपाली नेताम, शासकीय आदर्श आवासीय कन्या महाविद्यालय, कोण्डागांव को सम्मानित किया जाएगा। वहीं स्वयंसेवक स्तर — विद्यालय से नेहा मंडावी, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, अड़ेंगा का चयन किया गया है।

इस उपलब्धि पर शहीद महेन्द्र कर्मा विश्वविद्यालय, बस्तर, जगदलपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम समन्वयक डॉ. संजीवन कुमार तथा शासकीय गुण्डाधुर स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोंडागांव की प्राचार्य डॉ. सरला आत्राम ने चयनित सम्मानितजनों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।


अन्य पोस्ट