कोण्डागांव

आदर्श आवासीय कन्या महाविद्यालय कोंडागांव की प्रतिभा का राज्य स्तर कबड्डी स्पर्धा के लिए चयन
22-Sep-2026 9:23 PM
आदर्श आवासीय कन्या महाविद्यालय कोंडागांव की प्रतिभा का राज्य स्तर कबड्डी स्पर्धा के लिए चयन

कोंडागांव, 22 सितंबर। शासकीय आदर्श आवासीय कन्या महाविद्यालय कोंडागांव की कबड्डी महिला टीम ने सेक्टर स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।

उच्च शिक्षा विभाग, सत्र 2026-27 के अंतर्गत आयोजित सेक्टर कबड्डी महिला प्रतियोगिता में महाविद्यालय की छात्राओं ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। इस उपलब्धि पर महाविद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है।

इस प्रतियोगिता में महाविद्यालय की होनहार खिलाड़ी प्रतिभा का चयन राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए हुआ है। उनके इस चयन पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अलका शुक्ला एवं समस्त क्रीड़ा विभाग ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

महाविद्यालय के क्रीड़ा अधिकारी सुनील देव जोशी ने बताया कि छात्रा ने नियमित अभ्यास और कड़ी मेहनत से यह मुकाम हासिल किया है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि राज्य स्तर पर भी टीम इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन कर महाविद्यालय एवं जिले का नाम रोशन करेगी।


अन्य पोस्ट