कोण्डागांव
प्राथमिक विद्यालय डोंगरीपारा में सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ
21-Sep-2026 11:11 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोंडागांव, 21 सितंबर। संकुल केंद्र करंजी अंतर्गत शासकीय प्राथमिक विद्यालय डोंगरीपारा में सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ किया गया। यह अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक एक माह के लिए संचालित किया जा रहा है।
कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अविनाश भोई के दिशा-निर्देशों तथा जिला शिक्षा अधिकारी भारती प्रधान के मार्गदर्शन में कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
कार्यक्रम संयोजक शिक्षक टी. वेंकट राव के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने कैनवास पर केसरिया, नीले और हरे रंग के अपने हाथों के छापों (हथेली की छाप) के माध्यम से सेवा संकल्प अभियान का संदेश उकेरा।
शिक्षक टी. वेंकट राव ने एक माह तक चलने वाले अभियान की रूपरेखा और इसके अंतर्गत आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी प्रदान की।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे