कोण्डागांव
सेवा संकल्प अभियान: प्राथमिक शाला जोन्दरा पदर में चित्रकला स्पर्धा
21-Sep-2026 11:10 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोंडागांव, 21 सितंबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस तथा सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के संदर्भ में प्राथमिक शाला जोन्दरा पदर में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
यह प्रतियोगिता प्राथमिक शाला जोन्दरा पदर की प्रधान पाठक मधु तिवारी एवं शिक्षिका सरिता शोरी के मार्गदर्शन में संपन्न हुई।
सेवा का संकल्प विषय पर आयोजित इस प्रतियोगिता में शाला के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। छात्रों ने चित्रकला के माध्यम से स्वच्छ भारत, आत्मनिर्भर भारत और जनसेवा से संबंधित विषयों पर चित्र बनाए।
कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों को कला के महत्व तथा नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया गया। प्रतियोगिता के समापन पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को शाला परिवार द्वारा पुरस्कृत किया गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे