कोण्डागांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोंडागांव, 19 सितंबर। बाबा साहेब सेवा संस्था के जिला कार्यालय में समाज सुधारक एवं आत्मसम्मान आंदोलन के प्रणेता ई.वी. रामास्वामी च्पेरियारज् की जयंती का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
कार्यक्रम के दौरान पेरियार द्वारा सामाजिक समानता, रूढि़वादिता व अंधविश्वास उन्मूलन तथा जातिगत भेदभाव के खिलाफ चलाए गए अभियानों पर चर्चा की गई।
वक्ताओं ने पिछड़े व वंचित वर्गों के अधिकारों, शिक्षा और आत्मसम्मान के लिए उनके द्वारा किए गए कार्यों को रेखांकित किया।
उपस्थित सदस्यों ने डॉ. बी.आर. आंबेडकर और पेरियार के सामाजिक न्याय व समानता के विचारों को आगे बढ़ाने की बात कही।
इस अवसर पर संस्था के संरक्षक तिलक पांडे, प्रमोद भारती, नरसिंह देव मंडावी, देवानंद चौरे, मुकेश मार्कंडेय, ओमप्रकाश नाग, मुकेश नरेटी, पुष्कर सिंह मंडावी, देवेंद्र कुमार देहारी, सिद्धार्थ वीके, धनपत नेताम, तथ्याशील चौरे सहित संस्था के अन्य पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।