कोण्डागांव

विश्वकर्मा जयंती पर विद्यार्थियों ने लौह हस्तशिल्प कर्मशाला का किया शैक्षणिक भ्रमण
17-Sep-2026 10:11 PM
विश्वकर्मा जयंती पर विद्यार्थियों ने लौह हस्तशिल्प कर्मशाला का किया शैक्षणिक भ्रमण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोंडागांव, 17 सितंबर। विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर शासकीय प्राथमिक शाला खुटपारा (सोनाबाल) के कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों ने क्राफ्ट सिटी कोंडागांव अवधारणा के तहत खुटपारा सोनाबाल स्थित हस्तशिल्पी सुंदरलाल पोयाम की लौह हस्तशिल्प कर्मशाला का शैक्षणिक भ्रमण किया।

 हस्तशिल्पी सुंदरलाल पोयाम ने विद्यार्थियों को हस्तशिल्प की अवधारणा और माटीकला से निर्मित विश्वकर्मा मूर्ति निर्माण की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया।

प्रधान अध्यापक हितेंद्र कुमार श्रीवास ने स्थानीय बोली में विद्यार्थियों को लौह हस्तशिल्प में प्रयुक्त होने वाले औजारों, आवश्यक सामग्रियों एवं निर्माण प्रक्रिया की जानकारी दी।

ग्राम पंचायत सोनाबाल के खुटपारा स्थित सार्वजनिक हस्तशिल्प कर्मशाला में पिछले दो वर्षों से विश्वकर्मा जयंती का सामूहिक आयोजन किया जा रहा है। इस सामुदायिक आयोजन में बेलमेटल हस्तशिल्पी रामचंद्र नेताम सहित स्थानीय ग्रामीणों व विभिन्न समुदायों के लोगों की सहभागिता रही।


अन्य पोस्ट