कोण्डागांव
188वीं वाहिनी सीआरपीएफ में विश्वकर्मा पूजा
17-Sep-2026 10:10 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोंडागांव, 17 सितंबर। 188वीं वाहिनी सीआरपीएफ मुख्यालय, चिखलपुट्टी (कोंडागांव) में द्वितीय कमान अधिकारी नीतीन्द्र नाथ के नेतृत्व में विश्वकर्मा पूजा का आयोजन किया गया।
आयोजन के दौरान वाहिनी के अधिकारियों एवं जवानों द्वारा धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार पूजा-अर्चना की गई।
जवानों ने अपने कार्यस्थल, तकनीकी संसाधनों एवं उपकरणों के समक्ष पूजा-अर्चना कर अपने कर्तव्यों का पालन करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर द्वितीय कमान अधिकारी नीतीन्द्र नाथ, उप कमांडेंट दीपक सिंह, उप कमांडेंट मुकेश, चिकित्सा अधिकारी डॉ. राहुल चंद्रन आर.पी. तथा वाहिनी के जवान उपस्थित रहे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे