कोण्डागांव

आत्मानंद स्कूल में छात्राओं को मिली साइकिल
16-Sep-2026 9:57 PM
आत्मानंद स्कूल में छात्राओं को मिली साइकिल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोण्डागांव, 16 सितंबर। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी/हिंदी माध्यम विद्यालय श्यामपुर में सत्र 2026-27 के तहत कक्षा नवमीं की छात्राओं को नि:शुल्क साइकिल का वितरण किया गया।  कार्यक्रम में  मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष नरपति पटेल एवं विशेष अतिथि उपाध्यक्ष जसकेतु हुसेंडी थे।

आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय श्यामपुर में नि:शुल्क साइकिल योजना के तहत बालिकाओं को साइकिल वितरण किया गया। कार्यक्रम में जनपद सदस्य अंगद पटेल, सरपंच देवेंद्र मरकाम, विधायक प्रतिनिधि भानु सिंह ठाकुर, शाला विकास समिति अध्यक्ष गोवर्धन पांडे, उप प्राचार्य श्यामलाल नेताम एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

अतिथियों ने बालिकाओं के अध्ययन और समय पर विद्यालय पहुंचने में साइकिल के उपयोग पर बात रखी। इस अवसर पर प्राचार्य अनूप विश्वास के नेतृत्व में साइकिल हितग्राहियों के अभिभावकों सहित 150 लोगों को न्योता भोजन कराया गया। कार्यक्रम का संचालन सहदेव सिदार ने किया।

इस अवसर पर कोंडागांव के वयोवृद्ध नागरिक क्रिकेट कोच सुरंजन आचार्य , युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष नागेश देवांगन  कोंडागांव , प्रदीप नाग सोशल मीडिया प्रभारी , शीतल पटेल शहर मंडल महामंत्री,  ग्राम के पंचूराम मरकाम , तीरथ दीवान एवं अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने विद्यालय के अंग्रेजी एवं हिंदी दोनों माध्यमों के दोनों शिक्षक उपस्थित रहे ।


अन्य पोस्ट