कोण्डागांव
कोंडागांव, 12 सितंबर। विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग क्विज में विद्यार्थियों की सहभागिता बढ़ाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) द्वारा कोंडागांव और नारायणपुर जिले के शैक्षणिक संस्थानों में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
एनएसएस के जिला संगठक शशि भूषण कन्नौजे के मार्गदर्शन में कार्यक्रम अधिकारी, सीनियर एवं जूनियर स्वयंसेवक विद्यार्थियों से संपर्क कर क्विज की पंजीकरण प्रक्रिया तथा आयोजन के बारे में जानकारी दे रहे हैं।
शिक्षण संस्थानों में कक्षा स्तर पर समूह चर्चा, व्यक्तिगत संपर्क और सोशल मीडिया के माध्यम से विद्यार्थियों को क्विज में भाग लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
जिला संगठक शशि भूषण कन्नौजे ने दोनों जिलों के स्कूल व कॉलेज प्राचार्यों, शिक्षकों और एनएसएस अधिकारियों को शत-प्रतिशत विद्यार्थियों की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने संस्थाओं से ‘एक विद्यार्थी-एक और विद्यार्थी’ को जोडऩे के आधार पर पंजीकरण अभियान चलाने का आह्वान किया है।