कोण्डागांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोंडागांव, 11 सितंबर। शिक्षक दिवस पर लोकभवन में आयोजित राज्यस्तरीय समारोह में राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव एवं राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा द्वारा कोंडागांव जिले के शिक्षक सूरज नेताम और हीरा लाल चुरेंद्र को राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि पर कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने जिला कार्यालय में दोनों शिक्षकों को सम्मानित किया तथा उनके शैक्षणिक नवाचारों की जानकारी ली।
सूरज नेताम (जनपद प्राथमिक शाला बुनागाँव): शाला में दर्ज संख्या वृद्धि, कबाड़ से जुगाड़ (ञ्जरुरू) आधारित शिक्षण, विज्ञान-गणित प्रदर्शनी, सामुदायिक सहभागिता, प्रतियोगी परीक्षाओं (जैसे नवोदय) की तैयारी और बालिका शिक्षा प्रोत्साहन हेतु कार्य।
हीरा लाल चुरेंद्र (उच्च प्राथमिक शाला डोंगरीपारा चिपावंड): बालिका शिक्षा प्रोत्साहन, विद्यार्थियों के लिए चित्रकला व कला आधारित कौशल विकास, जिला व राज्य स्तरीय खेल गतिविधियों में सहभागिता और सामाजिक कार्यों में योगदान।
इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी भारती प्रधान, जिला मिशन समन्वयक ईमेल बघेल, जिला कार्यक्रम अधिकारी (साक्षरता) डी.एस. पोटाई, विकासखंड शिक्षा अधिकारी जगमोहन भोयर सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।