कोण्डागांव

राज्य शिक्षक पुरस्कार से कोंडागांव के सूरज नेताम और हीरालाल चुरेंद्र होंगे सम्मानित
03-Sep-2026 8:39 PM
राज्य शिक्षक पुरस्कार से कोंडागांव के सूरज नेताम और हीरालाल चुरेंद्र होंगे सम्मानित

कोंडागांव, 3 सितंबर। शिक्षक दिवस के अवसर पर कोंडागांव जिले के दो शिक्षकों सूरज नेताम और हीरालाल चुरेंद्र को राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

राजधानी रायपुर स्थित लोकभवन में आयोजित होने वाले समारोह में राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव द्वारा यह सम्मान प्रदान किया जाएगा। सूरज नेताम प्राथमिक शाला बुनागांव  और हीरालाल चुरेंद्र उच्च प्राथमिक शाला डोंगरीपारा, चिपावंड में पदस्थ हैं।

 दोनों शिक्षकों को नवाचारी गतिविधियों, बच्चों के नामांकन में अभूतपूर्व वृद्धि, शतप्रतिशत परीक्षा परिणाम, प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतर परिणाम, सामुदायिक सहभागिता का बेहतर तालमेल और सुंदर शालेय वातावरण, विभागीय कार्यों का संपादन सहित सहशैक्षणिक गतिविधियों के बेहतर प्रदर्शन के साथ साथ नावाचारी शिक्षण समूह इंद्रधनुष के साथ सामाजिक सेवा लिए यह सम्मान प्रदान किया जाएगा। जिला स्तर पर दोनों शिक्षकों को उनकी शैक्षणिक कार्यों के लिए मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण सम्मान भी प्राप्त हुआ है।


अन्य पोस्ट