कोण्डागांव

गुंडाधूर कॉलेज के पूर्व छात्र पुनीत कुमार नेताम ने यूजीसी नेट परीक्षा उत्तीर्ण की
03-Sep-2026 8:36 PM
गुंडाधूर कॉलेज के पूर्व छात्र पुनीत कुमार नेताम ने यूजीसी नेट परीक्षा उत्तीर्ण की

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोंडागांव, 3 सितंबर। शासकीय गुंडाधूर स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोंडागांव के भूगोल विषय के पूर्व छात्र पुनीत कुमार नेताम ने जून 2026 में आयोजित यूजीसी नेट परीक्षा उत्तीर्ण की है। पुनीत कुमार नेताम ने शैक्षणिक सत्र 2024-25 में एम.ए. भूगोल की परीक्षा उत्तीर्ण की थी।

परीक्षा परिणाम घोषित होने के उपरांत महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सरला आत्राम एवं भूगोल विभागाध्यक्ष समलेश पोटाई ने पुनीत कुमार नेताम को बधाई दी। विभागाध्यक्ष एवं प्राचार्य ने उनके उत्तीर्ण होने पर शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके शैक्षणिक व व्यावसायिक भविष्य के लिए निरंतर प्रगति की कामना की।


अन्य पोस्ट