कोण्डागांव

मांगों पर भारतीय किसान संघ ने निकाली रैली, सौंपा ज्ञापन
31-Aug-2026 9:36 PM
मांगों पर भारतीय किसान संघ ने निकाली रैली, सौंपा ज्ञापन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोंडागांव, 31 अगस्त। किसानों की विभिन्न समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर भारतीय किसान संघ जिला कोंडागांव ने सोमवार को नगर में रैली निकालकर एसडीएम कार्यालय पहुंचा। यहां संघ के पदाधिकारियों ने कलेक्टर के नाम एसडीएम को पांच सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में ग्राम कोकोड़ी में करोड़ों रुपये की लागत से स्थापित मक्का प्रोसेसिंग प्लांट को सुव्यवस्थित तरीके से पुन: संचालित करने की मांग की गई। संघ ने कहा कि यदि प्लांट का संचालन संभव नहीं है तो किसानों द्वारा शेयर के रूप में जमा की गई राशि वापस लौटाई जाए।

इसके अलावा कोंडागांव में लंबे समय से प्रस्तावित सब्जी मंडी एवं कोल्ड स्टोरेज की व्यवस्था, ग्राम पलारी में नवीन धान खरीदी केंद्र खोलने, भारतीय किसान संघ कार्यालय के लिए पूर्व में आरक्षित भूमि का शीघ्र सीमांकन एवं आवंटन तथा बंद पड़े स्टॉप डेमों की मरम्मत कर उन्हें सिंचाई के लिए उपयोगी बनाने की मांग रखी गई।

भारतीय किसान संघ ने प्रशासन से सभी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई कर किसानों को राहत प्रदान करने की अपील की।


अन्य पोस्ट