कोण्डागांव

ईद-मिलादुन्नबी पर ‘कलम का लंगर’ अभियान, मरीजों को बांटे फल
27-Aug-2026 10:03 PM
ईद-मिलादुन्नबी पर ‘कलम का लंगर’ अभियान, मरीजों को बांटे फल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोंडागांव, 27 अगस्त। ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन छत्तीसगढ़ एवं गुलशने सिबतेन वेलफेयर सोसाइटी कोंडागांव के संयुक्त तत्वावधान में ईद-मिलादुन्नबी के अवसर पर शिक्षा जागरूकता हेतु ‘कलम का लंगर’ अभियान चलाया गया। इसके साथ ही जिला अस्पतालों में मरीजों को फल वितरित किए गए।

संस्थाओं द्वारा ‘एक रोटी कम खाओ, बच्चों को जरूर पढ़ाओ’ और ‘पढ़ोगे तो बढ़ोगे’ का संदेश देते हुए बच्चों को शिक्षा से जोडऩे की अपील की गई।

अभियान के तहत जिला अस्पतालों में भर्ती मरीजों से भेंट कर उन्हें फल वितरित किए गए। आयोजकों ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य समाज में बच्चों की शिक्षा के महत्व को रेखांकित करना तथा जनसेवा के कार्यों में सहयोग देना है।

यह कार्यक्रम ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद सिराज, प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष हाजी वसीम अहमद, बस्तर संभाग अध्यक्ष हाजी मो. असलम मंसूरी, जिलाध्यक्ष मो. शकील सिद्दीकी तथा गुलशने सिबतेन वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष मो. इलियास के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ।

आयोजन में जिला प्रभारी शहीद हाशमी, इरशाद खान, जमाल बडग़ुजर, असलम अंसारी, मो. अजहर रजवी, उपाध्यक्ष मजहर जमील, आरिफ मलकानी, इमरान हाशमी, मोहम्मद शकील, जुनैद पारख, सचिव शम्स शेख, सह सचिव हैदर बडग़ुजर, लईक अहमद सिद्दीकी, मोहम्मद वसीम रजा, अमजद, शब्बीर अहमद राही, कोषाध्यक्ष तबरेज अंसारी, साजिद खान, शकील रजा, अनीस, मीडिया प्रभारी अब्दुल कादिर मेमन, परवेज एवं शहर अध्यक्ष मोहम्मद शाहरुख सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट