कोण्डागांव
डीजे वाहन और बाइक में टक्कर, सिपाही गंभीर
26-Aug-2026 10:58 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
कोंडागांव, 26 अगस्त। थाना क्षेत्र के जामपदर में सोमवार रात इंडियन पोल्ट्री फार्म के पास डीजे वाहन और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में पुलिस लाइन में पदस्थ आरक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए।
सोमवार रात करीब 8.30 बजे आरक्षक नीलू राम कुंजाम बाइक से कोंडागांव की ओर आ रहे थे, तभी सामने से आ रहे डीजे वाहन से उनकी बाइक की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उनका एक पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद घायल आरक्षक को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
हादसे की सूचना सिटी कोतवाली पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे