कोण्डागांव

नाबालिग से रेप, आरोपी बंदी
24-Aug-2026 10:18 PM
नाबालिग से रेप, आरोपी बंदी

कोण्डागांव, 24 अगस्त। नाबालिग से रेप का मामला सामने आया है। कोण्डागांव पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज होने के चंद घंटों के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया।

पीडि़ता की माता द्वारा थाना कोंडागांव उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि आरोपी चंदन पोयाम कोण्डागांव  ने पीडि़ता को अकेला पाकर शादी का झांसा देकर उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया। इसके बाद आरोपी द्वारा पीडि़ता को डराने-धमकाने तथा दबाव में लेकर कई बार रेप किए जाने का आरोप है। घटना के कारण पीडि़ता के तीन माह की गर्भवती होने की जानकारी भी रिपोर्ट में दी गई है। रिपोर्ट पर थाना कोण्डागांव में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अफसरों के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी निरीक्षकसौरभ उपाध्याय के नेतृत्व में आरोपी की गिरफ्तारी हेतु थाना कोण्डागांव की टीम गठित की गई।

विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा आरोपी चंदन पोयाम कोण्डागांव को उसके निवास स्थान पर मिलने पर हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपी द्वारा अपराध घटित करना स्वीकार किए जाने पर 23 अगस्त को  गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।


अन्य पोस्ट