कोण्डागांव

पूर्व सैनिक सेवा परिषद द्वारा सुंदरकांड पाठ का आयोजन
24-Aug-2026 10:18 PM
पूर्व सैनिक सेवा परिषद द्वारा सुंदरकांड पाठ का आयोजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोंडागांव, 24 अगस्त। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागांव के तत्वावधान में सामुदायिक भवन में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में परिषद के सदस्यों, स्थानीय निवासियों और युवाओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम में राजनांदगांव से आए कथावाचक गणेश मिश्रा ने सुंदरकांड का वाचन किया तथा उनके सुपुत्र निखिल मिश्रा द्वारा धार्मिक भजनों की प्रस्तुतियां दी गईं।

आयोजकों के अनुसार, अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद द्वारा युवाओं को नि:शुल्क सैन्य प्रशिक्षण प्रदान करने के साथ-साथ नैतिक एवं सामाजिक मूल्यों से जोडऩे के उद्देश्य से ऐसे आयोजनों का संपादन किया जाता है।

इस अवसर पर परिषद के संरक्षक व बस्तर संभाग प्रभारी सुब्रत साहा, जिलाध्यक्ष सूरज यादव, कोषाध्यक्ष सोमेश्वर भारती, सहसचिव रवि ठाकुर, मीडिया प्रभारी कमलेश्वर ध्रुव, सदस्य रतिराम सोरी, श्रीकांत तिवारी, राकेश धीवर, ढालेश साहू और सैन्य मातृशक्ति अध्यक्ष चांदनी कोर्राम सहित स्थानीय प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

पाठ के समापन के पश्चात परिषद द्वारा कथावाचक गणेश मिश्रा को शॉल, श्रीफल एवं परिषद की प्रतीक ट्रॉफी भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का समापन आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ हुआ।


अन्य पोस्ट